पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़ में युवक को गोली मारकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

गन्ने के खेत में 10 मिनट तक पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- फायरिंग में घायल बदमाश को एम्बुलेंस से अस्पताल से जाती पुलिस।
बहादुरगढ़. जसोरखेड़ी गांव में संजीत नाम के युवक को गोली मारकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। गन्ने के खेत में 10 मिनट तक पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग होती रही। क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लग गई।

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाशों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। बदमाशों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। जख्मी बदमाशों में दिल्ली के लाडपुर निवासी पंकज भी शामिल है, जो अपहरण, हत्या, लूट, फिरौती और पुलिस कस्टडी से भागने के कई मामलों में वांछित है।

इसके अलावा पुलिस ने प्रवेश उर्फ बिल्लू वासी गांधरा, नवीन पुत्र रिसाल, पंकज पुत्र महाबीर, असम पुत्र सितेंद्र को अरेस्ट किया है, जबकि मोनू पुत्र राजेश मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली लगने से घायल संजीत का भी पीजीआई में इलाज चल रहा है लेकिन वो अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से कंट्री मेड पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
कहासुनी में साथियों को बुलाकर मारी गोली
रविवार सुबह सात बजे जसोरखेड़ी में संजीत पुत्र सतनारायण की गांव के ही मोनू पुत्र राजेश के साथ कहासुनी हो गई थी। मोनू ने अपने साथियों को बुला लिया और करीब साढ़े नौ बजे खेतों में संजीत को गोली मार दी और भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह और आसोदा चौकी इंचार्ज सूरजभान जसोरखेड़ी पहुंचे। ग्रामीणों के बताए अनुसार उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए खेतों में सर्च अभियान चलाया। आसोदा में गन्ने के एक खेत में पुलिस ने उन्हें घेर लिया। डीएसपी कप्तान सिंह ने सिटी एसएचओ ओमबीर शर्मा और सीआईए इंचार्ज सज्जन सिंह को भी घटनास्थल पर भेजा। घेराबंदी देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
संजीत को गोली मारने की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पकड़े गए बदमाशों पर पहले भी हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण के कई संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
- कप्तान सिंह, डीएसपी
आगे की स्लाइड्स में देखें, फायरिंग के बाद की तस्वीरें..