पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। धारूहेडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। नाबालिग के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू भी कर लिया है।
बहलाकर ले गया था अपने घर पर
धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की मासूम को 10 फरवरी को गांव में रहने वाला एक नाबालिग किशोर चीज दिलाने के बहाने से अपने साथ बहलाकर ले गया। किशोर नाबालिग को अपने घर पर ले गया और वहां पर उसके साथ गलत हरकत की। नाबालिग अपने घर लौटी तो उसने परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया।
इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपी को ज्यूनाईल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.