सोनीपत. हुडा द्वारा सेक्टर 26, 27, 33 व 34 के लिए सड़क का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए राठधना के कई किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। किसानों को 17 अक्टूबर 012 को अवार्ड सुनाया गया था और दिसंबर में 07 जनवरी 014 की तिथि के चेक वितरित किए गए। इन चेक को लेते समय किसान काफी खुश थे, लेकिन आज उससे ज्यादा परेशान हैं।
अधिकारियों के कहने पर जब भी वे बैंक में चेक लगाते हैं, वह वापस आ जाता है। बैंक कारण बताता है कि सरकारी खाते में पैसा नहीं है। ऐसे में किसानों के खाते में धनराशि बढ़ने के स्थान पर सर्विस चार्ज कटने से कम हो रही है। किसानों को जो लाखों रुपए पर ब्याज मिलना था, वह भी नहीं मिल पा रहा है। परेशान किसान नरेश कुमार, यश, हनीपाल, शकुंतला व अजीत ने बताया कि वह रोहतक एलओ ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं। वहां कोई न तो ढंग से बात करता है और न ही आगे रास्ता देता है। चार-चार बार चेक लगा चुके हैं। ऐसे में उनके खाते से छह सौ से अधिक रुपए कट चुके हैं। कभी गलत हस्ताक्षर होने से तो कभी तिथि गलत होने पर उसे ठीक कराने के लिए रोहतक जाना पड़ रहा है। वहां भी कोई सुनवाई नहीं करता।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...