पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Furore Over New Recruitment Plan For Removing The Old

पुरानों को हटाकर नए भर्ती के प्लान पर हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. निगम हड़ताल में शामिल सभी 111 कच्चे कर्मचारियों को हटाने का प्लान बनाया था। इसके लिए आवेदन भी मांगे थे। आवेदन करने के लिए शुक्रवार सुबह ही युवाओं की निगम में भीड़ लगने लगी। आवेदन के लिए आए युवकों की भीड़ बढ़ती देख कर्मचारी आक्रोशित होने लगे, जिससे आवेदन के लिए आए सभी युवकों को निगम ने वापस भेज दिया।
धारा-144 के तहत बुलाई पुलिस
निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू होने के बाद एमएस दहिया ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना मॉडल टाउन थाने के एसएचओ योगेश कुमार को दी। दलबल के साथ निगम पहुंचे योगेश कुमार ने कर्मचारियों को धारा 144 का हवाला देकर निगम के बाहर प्रदर्शन करने को कहा। लेकिन कर्मचारी नहीं माने।
कर्मचारियों का कहना था कि यहां पर धारा 144 तीन दिवसीय हड़ताल के लिए लगाई गई थी। वह हड़ताल खत्म हो गई, इसलिए धारा भी खत्म हो गई। इस बात को लेकर पुलिस और कर्मचारी दोनों पक्षों में आधे घंटे तक बहसबाजी होती रही। जब कर्मचारी अपनी बात पर अड़े रहे तो योगेश कुमार वापस लौट गए।