पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girls Dancing And Hawan On Modi's Birthday

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहीं हवन तो कहीं लड़कियों के डांस पर उड़ाए पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रेवाड़ी के कोसली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम में डांस करती लड़की।)
रेवाड़ी/महेंद्रगढ़. प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को महसूस करते हुए आह्वान किया था कि इस बार उनका जन्मदिन नहीं मनाया जाए। अगर जरूरी ही है तो सादगी के साथ। उन्हें उपहार देने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाए, लेकिन बुधवार को हरियाणा में उनकी पार्टी के ही नेता उनका मान नहीं रख पाए। यहां भाजपा के दो चेहरे दिखे। रेवाड़ी के कोसली में उनके जन्मदिन पर एक कार्यक्रम में ठुुमके लगवाए गए, रागिनी हुई और पैसे भी उड़े। बताया जा रहा है कि ये आयोजन भाजपा नेत्री प्रीति यादव ने कराया था।
हालांकि, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश खोला ने कहा कि प्रीति ने कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी लेकिन हमने मना कर दिया था। इसके बावजूद भी वह कार्यक्रम करती है तो यह उसका व्यक्तिगत मामला है। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने मोदी के जन्मदिन पर महेंद्रगढ़ के अग्रसेन चौक पर हवन किया। पीएम के लंबे उम्र की कामना की गई। साथ ही, बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा एकत्रित करने के कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता दुकान-दुकान, घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित करेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें कार्यक्रम की तस्वीरें