पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार पर यकीन नहीं, सीबीआई करे जांच, आर्य समाजियों का लघु सचिवालय में प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. करौंथा में पुलिस की गोलियों का शिकार हुए शाहपुर के संदीप कुंडू और रोहतक की प्रोमिला की मौत से गुस्साए आर्य समाज के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सीटीएम डीआर कैरो को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा की ओर से पहुंचे आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रामपाल दास की गतिविधियों व गोलीबारी जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए क्योंकि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से यकीन उठ चुका है।यदि अब हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आर्य समाज के लोग जनता के साथ सत्याग्रह आंदोलन कर देश भर के आर्य समाजियों का आह्वान करेंगे इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे गूंजे : राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा की ओर से लघु सचिवालय पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व सभा प्रधान आर्य सुरेश कक्कड़ ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रामपाल दास कई वर्षो से निरंतर गैर कानूनी कार्य कर रहा है।आर्य समाज की मान्यताओं व आदर्शो पर पुस्तकों व संचार माध्यमों से इसने लगातार टिप्पणी की है। इसी आक्रोश के कारण 2006 से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और 12 मई को करौंथा में हुई इस घटना में पुलिस प्रशासन का पक्षपाती रवैया नजर आया है।

सरकार ने जो न्यायिक जांच पड़ताल का आश्वासन दिया है वह निर्णय केवल आंखों में धूल झोंकने वाला है। इस मौके पर महामंत्री आचार्य बिजेंद्र, कोषाध्यक्ष रवि, राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के आर्य जगबीर, संतराम, संगठन मंत्री आर्य सुरेश छौक्कर, आर्य सुरेश बाहरी, आर्य वीरेंद्र, आर्य श्रीपाल, आर्य अजीत, आर्य संतोष, आर्य अरविंद, आर्य ईश्वर, आर्य बीरेंद्र, आर्य अश्विनी मौजूद सहित कई पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।