पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. जिला परिषद की गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में हुई बैठक में पार्षदों ने हंगामा कर दिया। वार्ड-11 की पार्षद उर्मिला शर्मा, वार्ड-12 के पार्षद कर्ण सिंह, वार्ड-13 की पार्षद कमला गाहल्याण और वार्ड-9 की पार्षद व पूर्व जिला परिषद की चेयरपर्सन प्रमिला कादियान ने विकास कार्य करवाने में भेदभाव व तीन मीटिंग से ग्रांट न देने का आरोप लगाया।
साथ ही, आरोप लगाया कि सड़कों में घटिया सामग्री लगाई जा रही है, बापौली ब्लॉक में सौर ऊर्जा लाइटों में पुरानी बैटरी लगाईं, लाइटें नहीं जलतीं, सरपंच मनमानी कर रहे हैं और नलकूप और हैंडपंप नहीं लगाए गए। मौके पर एडीसी आरएस वर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे शुक्रवार तक अपने-अपने वार्ड के उन विकास कार्यों को ब्यौरा दें, जो करवाए जाने हैं। इसके बाद ग्रांट जारी की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पार्षद शांत हुए। इस अवसर पर जिला परिषद की जिला उपप्रधान सुदेश राठी, पार्षद कमलेश पावटी, शकुंतला देवी, रविंद्र कुमार, सुमेर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित खबर पेज-२० पर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.