पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब अमेरिका का ‘ग्रेनी स्मिथ’ सेब इंडिया में भी होगा पैदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। अब आपको अपने देश में ही पैदा हुआ हरे रंग का एक पाव यानि 250 ग्राम तक का सेब खाने को मिल सकेगा। यानि एक किलोग्राम में यह केवल चार सेब भी आएंगे। यह बाजार में अगले साल तक आ जाएगा। ग्रेनी स्मिथ नामक यह किस्म अमेरिका की है और इस पर करीब 10 साल से ट्रायल चल रहा है। किसानों को इसके पौधे प्रयोग के तौर पर दिए गए हैं।
इंस्टीट्यूट की ओर से यह किस्म किसानों के खेतों में डेमोस्ट्रेशन के तौर पर लगाई गई है। अब तक इसके उत्पादन के परिणाम भी अच्छे रहे हैं और किसान भी इससे खासा मुनाफ ले सकेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस सेब को फाइव स्टार होटल में अधिक पसंद किया जाएगा। यही नहीं इसे विभिन्न तरह के समारोह में फ्रूट चाट के रुप में भी पसंद किया जा सकेगा। थोड़ा सा खट्टापन ही इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है।

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेंपरेट हार्टीकल्चर श्रीनगर के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सेब न केवल देखने व खाने में बेहतरीन है, बल्कि यह पांच से सात माह तक खराब भी नहीं होता। सितंबर-अक्टूबर में यह वैरायटी फल देने लगती है और इसे पछेती किस्म के रुप में प्रयोग किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह सेब पूरी तरह से हरा है।