पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा के सीएम मना रहे हैं 67 वां Birtday, देखिए परिवार की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनकी बहू श्वेता मिर्धा।)
रोहतक/ पानीपत। हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 15 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है उनकी फैमिली के बारे में कुछ जानकारियां। हुड्डा के परिवार में इनकी वाइफ आशा दाहिया हुड्डा के अलावा एक बेटे और एक बेटी हैं। बेटे का नाम दीपेंद्र और बेटी का नाम अंजली है। दीपेंद्र हुड्डा की शादी राजस्थान के मिर्धा परिवार की बेटी से हुई। हुड्डा की बेटी अंजली की शादी पंजाब के अबोहर में कुनाल भाडो से हुई। हुड्डा के परिवार में इनकी बेटी को छोड़कर सभी राजनीतिक गलियारों में नजर आते हैं। बेटे दीपेंद्र सिंह रोहतक से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।
हुड्डा का जन्म 15 सितंबर 1947 में हुआ था। उस समय हरियाणा राज्य पंजाब के अंतर्गत आता था। हुड्डा हरियाणा के रोहतक से 4 बार सांसद चुने गए। इसके बाद 2001 से 2004 तक वह हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। हुड्डा वर्तमान में रोहतक जिले के सांपला से विधायक है। वह 2005 से हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।
यूएसए से पढ़ाई कर दीपेंद्र लौटे स्वदेश
सीएम हुड्डा के बेटे दीपेंद्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती यूनीवर्सिटी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी किया। इसके बाद वह मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने यूएसए गए। जहां उन्होंने इंडियान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी की। फरवरी 2010 में इन्होंने राजस्थान के नागौर सीट से विधायक रही ज्योति मिर्धा की छोटी बहन श्वेता मिर्धा से शादी की।
सीएम की बहू भी हैं मल्टी टैलेंटेड
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र की पत्नी अमेरिका से एमबीए करने वाली राजस्थान के दिग्गज जाट नेता और 5 बार सांसद रहे नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। श्वेता राजनीति से दूर रहीं। हालांकि उनकी बहन ज्योति मिर्धा राजनीति में एक्टिव हैं, वह कांग्रेस से सांसद थी। श्वेता के परिवार का राजस्थान के नागौर में बहुत सम्मान है। श्वेता ने कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम किया है। इनमें इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, इंडिया बुल्स और रॉबर्ट हाफ इंटरनेशनल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए इनकी फेमिली के अन्य सदस्यों की चुनिंदा तस्वीरें...