पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन

एसडीओ पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत । हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि एसडीओ मोहित दहिया पर कार्रवाई हुई तो इसके विरोध में सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं रहेंगे। कर्मचारी यूनियनें अवैध धरने देकर निगम पर अनावश्यक दबाव बनाने के प्रयास में हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन ने यह फैसला शनिवार एसएलडीसी रेस्ट हाउस में बैठक कर लिया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान केडी बंसल व मंच संचालन महासचिव रणबीर देशवाल व केके मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम का एएलएम कृष्ण लापरवाही करता रहा है। उसने एसडीओ की इजाजत के बिना लाइन पर परमिट लिया।
जब इस बारे में उससे एसडीओ ने बातचीत की तो उसने संतोषजनक जवाब देने की बजाय अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कु्छ शरारती तत्व यूनियन की आड़ में अवैध तरीके से धरना दे रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की नाजायज मांगों के आगे नहीं झुकेगी। एसडीओ मोहित दहिया के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की तो एसोसिएशन आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरने से पीछे नहीं रहेगी। इस अवसर पर कशिक मान, डीएसएस मलिक, एसके गोयल, रोबिन श्योकंद, नरेश कक्कड़, प्रवीन दहिया, आरएस गुलिया, एसके गोयल, मोहित दहिया, पंकज मान आिद मौजूद रहे।