पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Haryana Purchase Electricity From Himnchal

हम हिमाचल से खरीदेंगे बिजली, 300 मेगावाट बिजली की होगी आपूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला/ पानीपत। हरियाणा सरकार हिमाचल से बिजली खरीदेगी। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच करार हुआ है। करार के तहत प्रतिदिन हिमाचल से प्रदेश को 300 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसकी दर पांच रुपए प्रति यूनिट होगी। इस तरह रोजाना हिमाचल को 3.60 करोड़ रु. हरियाणा से मिलेंगे। इस करार के बाद जहां एक ओर हरियाणा में बिजली की आपूर्ति सहज हो सकेगी, वहीं हिमाचल सरकार को खस्ता वित्तीय हालत से उबरने में मदद मिलेगी।
प्रदेश में बिजली की मांग 7716 मेगावाट
हरियाणा में रविवार की रात 9.56 बजे बिजली की मांग 7242 मेगावाट थी। अापूर्ति इससे 37 मेगावाट अधिक थी। केंद्रीय पूल से 3665 व राज्य इकाइयों से 3614 मेगावाट सप्लाई थी। दिन में अधिकतम मांग 7716 मेगावाट तक पहुंच गई थी। विभाग के मुताबिक आपूर्ति सामान्य थी, पर कई इलाकों में अंधेरा था। इसकी वजह विभाग लोकल फॉल्ट बता रहा है।
राज्यस्थान 5.75 रु. की दर से खरीदेगा बिजली
हिमाचल इसी तरह राजस्थान को 5.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से 100 मेगावाट बिजली रोजाना बेचेगा। इससे हिमाचल को रोजाना 1.38 करोड़ रु. आय होगी। रोजाना कुल 400 मेगावाट बिजली बिकने से 4.98 करोड़ आय होगी। इस साल शुरुआत में बिजली 3 रु. यूनिट के आसपास थी। मानसून के कमजोर पड़ने के बाद 5 रु. प्रति यूनिट से 7 रु. प्रति यूनिट बिकी। अब फिर स्थिति सामान्य हो गई है।