पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hdpe 36 Million Jobs In The Name Of The Accused Arrested

नौकरी तो मिली नहीं, एक झटके में 36 लाख गंवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 36 लाख रुपए हड़पने के एक आरोपी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव अमरहेड़ी निवासी सुशील ने 7 जुलाई 2013 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बेरोजगार था और सरकारी नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसका संपर्क गांव के ही संजय से हुआ। जिसने अपनी जान पहचान फतेहाबाद निवासी बिजेंद्र के साथ करवा दी। 18 सितंबर 2012 को उससे तथा अन्य युवकों से नौकरी दिलाने की बात कहकर लाखों रुपए ले लिए।
जब उसने तथा अन्य युवकों को पैसे देने का दबाव डाला तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर फतेहाबाद निवासी बिजेंद्र व गांव अमरहेड़ी निवासी संजय के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।