पानीपत. दिस रूट आर बिजी, प्लीज कॉल लेटर। हेलो-हेलो अब लाइन बिजी नहीं रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के टोल फ्री नंबर बिजली संबंधी शिकायत करने पर उपभोक्ताओं के बीच व्यस्त लाइन बाधा नहीं बनेगी। निगम ने उत्तर हरियाणा के लिए विशेष रूप से 18001801550 नया टोल फ्री नंबर जारी किया है। उपभोक्ता किसी भी समय इस नंबर पर कॉल कर अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पहले यह होता था नंबर
उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का पहले सांझा नंबर 18001801615 था। दोनों ही जोन के लिए एक ही नंबर होने के कारण ज्यादातर समय बिजी रहता था। नंबर बिजी रहने से उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम ने अब इस नंबर को विशेष रूप से फरिदाबाद व गुड़गांव के लिए जारी कर दिया गया है। इन दोनों जिलों के उपभोक्ता इस नंबर पर अपनी शिकायत करेंगे। दक्षिण हरियाणा के उपभोक्ताओं के लिए 18001804334 जारी कर दिया गया है।
शिकायत पहुंचेगी अधिकारियों के पास
नंबर डायल करने पर उपभोक्ता की कॉल कस्टमर केयर के पास पहुंचेगी। यहां पर शिकायत दर्ज होने पर कस्टमर केयर के पास से शिकायत अधिकारियों के पास ट्रांसफार्मर होगी। शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ताओं को उसके आधार पर समाधान का समय बताया जाएगा। समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को मुख्यालय के पास स्पष्टीकरण भेजना होगा।
समाधान न होने पर करें कॉल
टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने से पहले उपभोक्ताओं को स्थानीय अधिकारियों को शिकायत करनी होगी। स्थानीय अधिकारियों द्वारा शिकायत का समाधान नहीं करने पर उपभोक्ता इस टोल फ्री नंबर शिकायत करेंगे।
सुविधा देने में अग्रणी है निगम : दहिया
बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा ही अग्रणी रहा है। निगम ने उपभोक्ताओं शिकायतों का समाधान विशेष रूप से टोल फ्री नंबर जारी किया है। उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं।
- एमएस दहिया, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, पानीपत सर्कल