पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुंडली में एक अरब रुपए की हेराेइन जब्त, 3 लोगों को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत/नई दिल्ली. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हेरोइन तस्करी के दो बड़े गिरोह का खुलासा किया। एनसीबी ने सोनीपत के कुंडली इलाके के एक कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी कर 31 किलो हेरोइन जब्त कर एक अफगानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कंधार के बाज मोहम्मद, जयपुर के दिलीप रामधनी और किशोर खत्री शािमल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त हेरोइन की कीमत एक अरब रुपए बताई जा रही है। हालांकि सोनीपत पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया है।
कार्बन पेपर-पॉलीथिन से पैक की गई थी

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि छापेमारी के दौरान कोल्ड स्टोरेज से लकड़ी के चार बॉक्स में रखी 31 किलो हेरोइन जब्त की गई। हेरोइन को किशमिश के बीच रखा गया था। पैकेट कार्बन पेपर और पॉलीथिन से पैक था। इससे स्कैनिंग के दौरान हेरोइन का पता लगाना कठिन होता है। इसे कोल्ड स्टोरेज से दिल्ली की खारी बावली मेवा मंडी में भेजा जाना था। उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार कर 1.5 करोड़ की हेरोइन जब्त की है।