पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाकू की नोंक पर छठी कक्षा में पढऩे वाले मासूम से कुकर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला स्वामीवाड़ा निवासी एक युवक ने चाकू की नोंक पर छठी कक्षा में पढऩे वाले मासूम बच्चे के साथ कुकर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चे ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित करके आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक स्वामीवाड़ा निवासी कृष्ण को पुलिस ने पकड़ लिया है।

गली में खेल रहा था मासूम बच्चा

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला मासूम बच्चा 8 फरवरी को मोहल्ला स्वामीवाड़ा में खेल रहा था।

स्वामीवाड़ा के ही रहने वाले युवक कृष्ण ने बच्चे को चाकू दिखाया और अपने घर पर ले गया। कृष्ण ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्चे को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बात के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। सहमे बच्चे ने किसी को घर पर कुछ नहीं बताया। 10 फरवरी को बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक कृष्ण को दबोच लिया है।