पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। दिल्ली चुनाव की मतगणना ज्यों ही शुरू हुई, अरविंद केजरीवाल के गांव खेड़ा और सिवानी मंडी में जीत का जश्न शुरू हो गया। सुबह से ही लोग ढोल बजाकर लड्डू बांट रहे हैं। लोगों में रुझानों से ही इतना उत्साह है कि वहां पटाखे फोड़े जा रहे हैं। हर कोई हरियाणा के इस छोरे पर नाज कर रहा है।
अरविंद केजरीवाल के चाचा और चाची सबसे अधिक उत्साहित हैं। यहां जश्न का माहौल है और जीत की घोषणा होते ही बड़े जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। न केवल अरविंद केजरीवाल के परिजन बल्कि पूरे शहर की निगाह रुझानों पर लगी हुई है। आप समर्थक जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। इस जीत से अरविंद के पुरखों के गांव खेड़ा के लोग भी कम उत्साहित नहीं है।
क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल इस बार अधूरे नहीं, बल्कि पूरे बहुमत के साथ पांच साल के लिए दिल्ली में बतौर सीएम वापसी करेंगे।
QnA: दिल्ली में BJP साफ, 14 महीने में मोदी की पहली हार
सिवानी मंडी में रहने वाले अरविंद केजरीवाल के चाचा गिरधारी लाल का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन जन्में अरविंद केजरीवाल पर आज पूरा शहर गर्व करता नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल की चाची रामदुलारी ने बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए पुरखों के गांव खेड़ा में मनोकामना की थी। उन्हें पूरा भरोसा है कि देवी मां ने उनकी सुनी है। आज जीत के बाद वे खेड़ा जाकर कुल देवी के मंदिर में माथा टेकेंगी। उन्होंने कहा कि वे अरविंद के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिल्ली जाएंगी और उन्हें आशीर्वाद भी देंगी।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य फोटो...........
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.