पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 सीट और 68 दावेदार, जानें किस प्रत्याशी ने कहां से भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टी प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर का नामांकन कराने के बाद मंडी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व लोगों की उमड़ी भीड़।
पानीपत. जिले की 4 विधानसभा सीटों के लिए कुल 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव में 10 पार्टियों के प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत शहर में 10, पानीपत ग्रामीण में 32, समालखा में 16 और इसराना में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के आखिरी दिन ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के खुशीराम जागलान और हजकां से धर्मपाल शर्मा ने पर्चा भरा। वहीं इसराना से कांग्रेस के बलबीर सिंह बाल्मीकि और इनेलो के बलवान सिंह बाल्मीकि ने नामांकन किया। समालखा में कांग्रेस के धर्मसिंह छौक्कर और हजकां के लिए कर्ण सिंह पसीना ने नामांकन किया। पानीपत में रोड शो के लिए खुली जीप तैयार थी। जहां से सीएम को खुशीराम जागलान और बलबीर बाल्मीकि का नामांकन कराने लघु सचिवालय आना था, लेकिन समय के कारण ऐसा नहीं हो सका।

रैली में नहीं टिकट के अभिलाषी
अब सीएम की रैली में सीट पाने के लिए मारामारी करने वाले राजनेता आज नदारद थी। शहर के विधायक बलबीर पाल शाह नहीं पहुंचे। वहीं ग्रामीण से टिकट मांगने वालों जगदेव मलिक, प्रसन्नी देवी व डॉ. कर्ण सिंह कादियान तथा इसराना से राजरानी पूनम भी रैली में नहीं पहुंची। हालांकि बिल्लू कादियान और सचिन कुंडू जरूर उपस्थित रहे।
हुड्‌डा ने पार्टी प्रत्याशी छौक्कर का भराया नामांकन पत्र
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर का लघु सचिवालय परिसर में नामांकन पत्र भराया। इसके बाद रैली में पहुंचे। समालखा की नई अनाज मंडी पूरी तरह से भरी हुई थी। सीएम ने विधायक धर्म सिंह छौक्कर व पार्टी प्रत्याशी के काम की सराहना करते हुए कहा कि धर्म सिंह ने हलका में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने भी मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि प्रदेश में किलोई के बाद जीत का समाचार मिलेगा तो सिर्फ समालखा हलका से। रैली में रामकुमार डिकाडला, कंवर सिंह छौक्कर, सुमेश जैन, राजबीर छौक्कर, प्रवीन छौक्कर, सतीश तंवर, विकास छौक्कर, नरेंद्र शर्मा, सरपंच यशपाल सहरावत, जेल सिंह, सुशील देहरा, रामू , सतपाल गुर्जर, कृष्ण नारायणा, जोगिंद्र गुलिया, एसएन छौक्कर आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण से बसपा के दो प्रत्याशी
राजबीर सिंह मलिक और आरएन कॉलेज के आरएन शर्मा ने बसपा के प्रत्याशी के रूप में पानीपत ग्रामीण से पर्चा दाखिल किया। आरएन शर्मा ने पार्टी की ओर से अधिकृत लेटर जमा किया वहीं राजबीर सिंह ने कार्यालय खोले जाने के वक्त की फोटो पेश की। बता दें कि राजबीर सिंह को पहले बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया था। पार्टी के सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम, प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन और प्रभारी राजबीर सिंह ने राजबीर सिंह का कार्यालय खोला था। शुक्रवार को कहा गया कि बसपा ने टिकट बदल दिया है।
आगे की 5 स्लाइड्स में देखें, सभी 68 दावेदारों के नामों की सूची..