पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Last Day Of Nomination For Haryana Assembly Election

विधानसभा की 90 सीटों पर 2304 प्रत्याशियों के नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को प्रदेश की 90 सीटों पर कुल 1352 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही कुल नामांकनों की संख्या 2304 हो गई। अंतिम दिन सबसे अधिक 158 लोगों ने लोहारू विधानसभा सीट पर पर्चा भरा।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि नामांकन की जांच 29 सितंबर को की जाएगी और एक अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 15 अक्टूबर को होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी। 22 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह ने चार बार और रामबिलास शर्मा ने दो बार नामांकन भरा। अटेली से ओमकला, नरेश यादव, संतोष यादव व अनीता यादव और नांगल चौधरी से राधेश्याम व अभय सिंह यादव ने भी दो बार पर्चा दाखिल किया। नारनौल से नरेंद्र सिंह ने 2 बार, उमाकांत ने 3 बार, प्रीति यादव ने 2 बार, ओमप्रकाश ने 2 बार, सुरेश सैनी ने दो बार व सोनू सैनी ने दो बार नामांकन पत्र भरे।
1996 में हुए थे सबसे अधिक नामांकन
विधानसभा चुनाव के लिए सबसे अधिक नामांकन पत्र 1996 के चुनाव में भरे गए थे। तब राज्य की 90 सीटों से कुल 4813 लोगों ने पर्चा भरा था। सबसे कम नामांकन 1968 के चुनाव में हुए थे। तब सिर्फ 686 लोगों ने पर्चा भरा था। वर्ष 1967 में 776 और 1972 में 833 नामांकन पत्र भरे गए थे।
प्रत्याशी नीलम नारंग नामांकन पत्र दाखिल करने जाती हुईं।