पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गए थे लूट को अंजाम देने और खुद ही लुट गए, जान बचाकर पड़ा भागना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत/सनौली. हथियारों से लैस स्कॉर्पियो में सवार चार बदमाश आए तो थे 85 लाख रुपए लूटने। लेकिन लुटेरों के हाथ आए 34 हजार रुपए। गुस्से में लुटेरे गोली से गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग गए। पीड़ितों ने लुटेरों के जाते ही पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने जब लुटेरों का पीछा किया तो वे अपनी स्कॉर्पियो को नन्हेड़ा गांव के घाट पर छोड़कर भाग गए।

वारदात शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शिमला गुजरान और बिहोली गांव के बीच की है। पानीपत की संजय कॉलोनी के रहने वाले राजेश ने बापौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने डाडौला गांव में अपनी साढ़े छह एकड़ जमीन 85 लाख रुपए में सोनीपत के गन्नौर निवासी रामबीर व सतप्रकाश को बेची थी। जमीन की शुक्रवार को बापौली तहसील में रजिस्ट्री कराई थी। जमीन के 85 लाख रुपए उन्होंने दोपहर को ही परिवार के अन्य सदस्यों के हाथों पानीपत के मॉडल टाउन स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करा दिए थे।