(हलवाई हट्टा बाजार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते दुकानदार।)
पानीपत. पूरे जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर फैक्ट्रियों में औजारों की पूजा की गई और हवन-यज्ञ भी हुआ। सुभाष बाजार ट्रेड यूनियन व स्वर्णकार बंगाली कारीगर एसोसिएशन ने बुधवार को सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से मनाते हुए अच्छे कारीगर बने रहने की मन्नतें मांगी।
भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को 19 सितंबर को यमुना में विसर्जित किया जाएगा। हलवाई हट्टा के पास बुधवार को आयोजित सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा दिवस में सुभाष बाजार ट्रेड यूनियन के प्रधान सुभाष वर्मा मुख्य अतिथि रहे। स्वर्णकार बंगाली कारीगर एसोसिएशन के प्रधान प्रवास ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा दिवस 11 साल से मनाते आ रहे हैं।
तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान सभी कारीगर अपने औजारों की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ ही काम शुरू करेंगे। इस अवसर पर संजय वर्मा, राजीव
सोनी, निशांत, संजीव
सोनी, उत्वल, शिकांत, पिंटू, उत्तम, गोपाल सुरजीत, आनंद व बबलू मौजूद भी रहे।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीर