पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्यार, शादी और धोखा : पुलिस वाले ने भगाकर की शादी, फिर कर दी बेवफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत/जींद. पहले तो प्रेम किया और दिल्ली से भगाकर मंदिर में शादी कर ली। अब मैं पानीपत में किराए के मकान में रहती हूं और पति हिसार में पुलिस में नौकरी करते हैं। पति उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं और मिलने तक नहीं आते। यह शिकायत पानीपत निवासी महिला संगीता की है। गुरुवार को अपने पांच माह के बच्चे के साथ यहां पहुंची महिला ने महिला प्रोटेक्शन अधिकारी को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रोटेक्शन अधिकारी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

करीब 19 वर्षीय महिला संगीता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बिहारी पंडित है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। चार साल पहले उनके घर पर युवक रोहताश किराए पर रहता था। वह दिल्ली में बिजली का कार्य करता था।

रोहताश रोहतक जिले के किसी गांव का रहने वाला है। इस दौरान रोहताश से प्रेम हो गया और चार साल पहले वह उसे भगाकर ले आया। बाद में उन्होंने पानीपत में एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह उसे किराए के मकान में पानीपत में ही रखने लगा। उसे उसके परिवार के लोगों ने बेदखल कर दिया। बाद में रोहताश को पुलिस की नौकरी मिल गई।

अब रोहताश की हिसार में ड्यूटी है। उनके यहां पांच साल का बच्च भी है। महिला ने आरोप लगाया कि रोहताश अब उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। वह पानीपत में बेटे के साथ रह रही है, लेकिन रोहताश वहां नहीं आ रहा है। एक साल उसे रोहताश ने जींद में भी रखा था। इस दौरान उनमें झगड़ा हुआ था। ऐसे में संगीता यहां महिला प्रोटेक्शन अधिकारी से भी मिली थी। तब से महिला उन्हें जानती है।

महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। मामला प्रेम विवाह का है। आरोपी व्यक्ति को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- कृष्णा चौधरी, महिला प्रोटेक्शन अधिकारी जींद