पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Love Pair Commit Suicide Consuming Poison

PHOTO: प्रेमी जोड़े ने खून से लिखा सुसाइड नोट, होटल में खाया जहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर। यमुनानगर के एक निजी होटल में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेमी जोड़ा सिरमौर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि मृतक युवक का नाम मलकीत (उम्र लगभग 38 साल) और लड़की की उम्र लगभग 24 साल है। दोनों ही एक दिन पहले घर से भागे थे। पुलिस ने शवों को हिरासत में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।

युवक शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता भी...

थाना प्रभारी राजेश के मुताबिक प्रेमी जोड़ा एक दिन पहले से घर से फरार थे। युवक शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता भी है। वहीं लड़की की आने वाले 10 दिनों में शादी होनी थी। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से भागे थे। सोमवार को यमुनानगर के एक निजी होटल में उन्होंने पती-पत्नी बताकर कमरा लिया था। सोमवार रात को होटल के वेटर से फोन लेकर उन्होंने किसी लड़के से बातचीत की। सुबह वेटर के पास उसी लड़के का फोन आया और युवक से बात कराने की कहने लगा। वेटर कमरे में पहुंचा तो कमरा बंद मिला और बार-बार खटखटाने के बाद भी कमरा नहीं खोला गया।

युवक और युवती बैड पर पड़े मिले...

कमरा न खुलता देख वेटर ने खिड़की के रास्ते कमरे में देखा तो युवक और लड़की बैड पर पड़े मिले। दोनों के नजदीक जहर की शीशी और सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक ड्राइवर है और लड़की उसके पास के ही गांव की रहने वाली है। प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने सुसाइड किया है।

लड़की 70 हजार रुपए लेकर भागी थी घर से

मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि लड़की घर से 70 रुपए चोरी करके लाई थी। जो उसकी शादी के लिए घर में रखे हुए थे।

आगे की स्लाइड में देखें घटना से जुड़ी अन्य फोटो . . .