पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महज 40 सेकंड में पेड़ पर 35 फीट उल्टा चढ़ा ये जुनूनी युवक

40 सेकंड में पेड़ पर उल्टा चढ़ा ये युवक, कर रहा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। मुकेश जब 21 की उम्र के थे, तब पेड़ पर उलटा चढ़ने का प्रयास किया। अब 31 पार कर चुके हैं तो इसे उन्होंने जुनून बना लिया। सोचा क्यों न गिनीज बुक में अपना नाम भी दर्ज करा लिया जाए। अब वे एक मिनट 40 सेकंड में 35 फीट लंबे पेड़ पर उलटा चढ़ जाते हैं। मुकेश मजदूरी कर परिवार को पालते हैं, लेकिन रोजाना अभ्यास करना नहीं भूलते।
काबलियत है इसलिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए करेंगे प्रयास
निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू का कहना है कि मुकेश में काबलियत है, इसलिए वे उसका पूरा बायोडाटा गिनीज बुक के लिए भेजेंगे। ऐसी प्रतिभा को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने मुकेश की पूरी डिटेल ले ली है। यह वाकई में एक मेहनतभरा कार्य है। वे इसके लिए सरकार से भी मांग करेंगे कि ऐसे खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका दे।
45 मिनट का रोजाना अभ्यास
कुरुक्षेत्र जिला के गांव तनगोरी निवासी मुकेश शुक्रवार को करनाल में थे। उन्होंने निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु के समक्ष यह कारनामा कर दिखाया। बकौल मुकेश वे रोजाना 45 मिनट तक पेड़ पर उलटा चढ़ने का अभ्यास करते हैं। इससे पहले 4 किलोमीटर की रेस भी लगाते हैं। यही नहीं पेड़ पर लटककर दंड भी मारते हैं। कई बार तो समय और भी अधिक हो जाता है, फिर भी नहीं थकते हैं।
सिर में उतर आता था खून
पहले पहल जब वह पेड़ पर उलटा चढ़ने लगा तो उसके सिर में खून उतर आता था। परिवार वाले गालियां देते थे। किसी की परवाह नहीं की। अब इसे उन्होंने अपना शौक बना लिया है। पेड़ ही नहीं वे लोहे के खंबे पर भी इसी गति से चढ़ते हैं।
पेड़ पर चढ़ने का समय शुरू
1 बजकर 15 मिनट 10 सेकंड पर मुकेश ने पेड़ पर चढ़ना शुरू किया था और इसके साथ ही महज 100 सेकंड में वह पेड़ के 35 फीट ऊंचे हिस्से पर थे। उन्होंने 1 बजकर 16 मिनट 50 सेकंड पर 35 फीट की उलटा होकर चढ़ाई पूरी कर ली थी।
आगे की स्लाइड में देखिए पेड़ पर उलटा चढ़ते हुए मुकेश की PHOTOS...