पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. तहसील कैंप की प्रकाश कॉलोनी में सड़क बनाए जाने के दौरान लोगों ने जब अपने घर के बाहर बने थड़े तुड़वाने से इनकार किया तो मेयर को बीच में आना पड़ा। मेयर भूपेंद्र सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों को समझाया। कॉलोनी में एक महिला को मेयर ने कहा, ‘माताजी हाथ जोड़कर कह रहया हां, तवाड्डे भले वासते बोल रहया हां।
थड़े दे कारण सड़क कोनी बनूगी।’ इस पर महिला ने थोड़ा सा हिस्सा तोड़ने की इजाजत दी। वहीं, कुछ लोगों ने थड़ों को हटाने से इनकार भी कर दिया। बाद में कॉलोनी में ही नालियां बनाते समय कच्ची ईंटें लगाए जाने पर मेयर ने ठेकेदारों को फटकार लगाई। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर घटिया सामग्री लगाई तो पेमेंट रोक ली जाएगी।
दरअसल, मेयर को किसी ने सूचना दी थी कि कॉलोनी में सड़क बनाते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर वह दोपहर करीब बारह बजे कॉलोनी में पहुंचे। नालियों पर जो सीमेंट लगा रखी थी, वो दोयम दर्जे की थी। मेयर ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदारों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि उनकी पेमेंट रोक ली जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, अगर नगर निगम के एमई व जेई की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
माताजी! मान जाओ, हाथ जोड़कर कह रहया वां
ठेकेदारों का जवाब- सर ईंटें तो बहुत महंगी हैं
ठेकेदार राजेश वर्मा और अजित पाहवा ने मेयर सिंह को दलील दी कि डीसी रेट पर ईंट के दाम 5100 रुपए हैं। हमें मिल रही है 5300 रुपए में। अव्वल ईंट 6300 रुपए भाव है। सर, ईंटें बहुत महंगी हैं। वे नालियों पर सीमेंट लगवा देते हैं, लेकिन लोग इनके ऊपर से गुजर जाते हैं। इसी वजह से सीमेंट उतर जाता है। इन दलीलों का मेयर पर कोई असर नहीं हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.