पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MP Saini Stranded On Breaking The Code Of Conduct

आचार संहिता तोड़ने पर सांसद सैनी फंसे, ट्रेन को पार्टी का झंडा दिखाकर किया रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल. कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ट्रेन को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना करने के मामले में फंस गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी है। कैथल स्टेशन मास्टर से भी एक सप्ताह में नोटिस का जबाव मांगा गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम, कैथल नरहरि बांगड़ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिना परमिशन के जनसभा करने और जयपुर-चंड़ीगढ़ इंटरसिटी को पार्टी का झंडा दिखाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। कैथल स्टेशन पर करीब 8 मिनट तक गाड़ी रुकी थी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन पर चढ़कर तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से जबाव आने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
(फोटो- भाजपा सांसद राजकुमार सैनी)