पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Msg Movie Release Police Make Security On Cineplexes

PHOTOS: रॉक स्टार बाबा की फिल्म रिलीज, सुरक्षा और कैमरे की जद में शहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाला। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ शहर में खाकी की सुरक्षा में चलेगी। रिलीज की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से शहर के चार सिनेमा हॉल में फिल्म चलेगी। फिल्म के विरोध की आशंका को देखते हुए डीसी समीरपाल सरो ने जिले में धारा 144 लगा दी है।
एसपी राहुल शर्मा के निर्देश पर सभी सिनेमा हॉल पर विशेष पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है। हर सिनेमा में इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 30 से 40 पुलिस कर्मियों की टीम मौजूद रहेगी और अन्य उच्चाधिकारी निगरानी रखेंगे। जिलेभर की पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।
अफवाह फैलाने और हुड़दंग करने पर कार्रवाई

डीसी समीरपाल सरो ने गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि किसी भी सिनेमा में शाम 7 बजे के बाद कोई भी शो नहीं चलाया जाएगा।

सेंसर बोर्ड की तरफ से अनुमति मिलने के बाद 13 फरवरी को ‘एमएसजी द मैसेंजर’ फिल्म रिलीज की जा रही है। डीसी ने बैठक में कहा कि सभी संगठनों और सिनेमा संचालकों को जिले में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
फिल्म के रिलीज होने पर जिले में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नजर रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो सिनेमा से शहर तक नजर रखेंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
जाम लगा तो बदलेंगे रूट

सिनेमा हॉल की सुरक्षा के साथ-साथ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाया है। कोशिश रहेगी कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रहे और फिल्म के विरोध में कोई सड़क जाम न हो। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट किया गया है।
कोई भी सड़क बाधित होने की सूरत में ट्रैफिक रूट डाइवर्ट कर दिया जाएगा। नीचे हाईवे जाम होता है तो वाहनों को सिवाह और टोल प्लाजा के पास फ्लाईओवर से गुजारा जाएगा। गोहाना रोड, असंध रोड, सनौली रोड पर भी विशेष व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। टोल नाके के पास भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से नजर

मित्तल मॉल में फन सिनेमा, एंजल मॉल में सूर्या, जीटी रोड पर पीवीआर और नवल सिनेमा में फिल्म चलेगी। फिल्म के दौरान शरारती तत्व या फिर संदिग्ध व्यक्ति किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए पुलिस एक दिन पहले ही चौकस हो गई।
सभी सिनेमा हॉल का सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। बड़े सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गुरुवार को ही सिनेमा हॉल और संबंधित मॉल के बाहर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई। प्रत्येक जगह एक इंस्पेक्टर और 30 से 40 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शाम सात बजे के बाद किसी भी सिनेमा में कोई शो नहीं चलेगा।
धारा 144 के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संगठनों द्वारा जुलूस, प्रदर्शन करने, आग्नेयास्त्र, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, गंडासा, चाकू और ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ अन्य तेजधार हथियार लेकर जुलूस, प्रदर्शन में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन आदेशों की अवहेलना करने पर यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह धारा 188 के तहत दंड का भागीदार होगा।
शो सात दिनों तक बुक

पीवीआर सिनेमा में सात दिनों के लिए शो बुक हो गए हैं। फिल्म शुक्रवार से रिलीज हो रही है। पीवीआर में रोजाना 15 शो, एंजल मॉल सूर्या में छह शो, मित्तल मॉल में 9 शो और नवल सिनेमा में छह शो दिखाए जाएंगे।
भक्तों ने खरीदे 15 लाख के टिकट

पीवीआर के सभी शो 15 लाख रुपए में बुक कर लिए गए हैं। इस दौरान सिर्फ बाबा के भक्त सिनेमा देख सकेंगे। भक्तों ने शहर में एक-दूसरे को टिकट दिए। एक सप्ताह बाद ही दूसरे लोग पीवीआर में शो देख सकेंगे।
सख्ती- जिले में डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिलाधीश समीरपाल सरो ने 14 अधिकािरयों को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ये सभी सिनेमा के अलावा शहर की सीमाओं पर नजर रखेंगे। एसडीएम पानीपत को पीवीआर, सचिव आरटीए को फन सिनेमा मित्तल मॉल सेक्टर-25 हुडा, नगर निगम आयुक्त को सेक्टर-11 स्थित सूर्या सिनेमा, एमडी शुगर मिल को नवल सिनेमा पर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
आगे की स्लाइड में देखिए कड़ी सुरक्षा की PHOTOS...