पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच आज रिलीज हो रही फिल्म एमएसजी कहीं-कहीं तो शुरू हो चुकी है, लेकिन कईं जगह सिनेमाघर मालिक फिल्म को रिलीज करने से कतरा रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के गढ़ सिरसा में फिल्म का पहला शो 8.15 बजे शुरू हो गया है। सिरसा के 3 सिनेमाघरों में चलने वाली यह फिल्म अब 2 सिनेमाघरों में ही दिखाई जा रही है। मंडी डबवाली में फिल्म का शो आज के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं करनाल में यह स्थिति है कि सिनेमाघर मालिक फिल्म को रिलीज करने से कतरा रहे हैं।
हालांकि प्रदेशभर में लगभग 1 हजार जवान सिनेमाघरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाकर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। वहीं सिख संगठनों व इनेलो ने भी विरोध करने का फैसला कर रखा है। अब दिनभर स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है।
ढोल और गाजे-बाजे के साथ फिल्म देखने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा समर्थक
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा समर्थक फिल्म देखने के लिए ढोल और गाजे-बाजे के साथ पहुंचे हैं। सिरसा में 2 सिनेमाघरों में पहले 2 दिन का शैड्यूल जारी किया गया है, जो हाउसफुल है। डेरे ने एक सिनेमाघर को पहले से बुक करा लिया है। फिल्म देखने पहुंचे लोग टिकट की जगह पास लेकर पहुंच रहे हैं।
विवादों के बीच बड़ी हिट हो सकती है एमएसजी
विवादों के बीच यह फिल्म बड़ी हिट हो सकती है। जिस तरीके से फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, उस हिसाब से फिल्म सुपर हिट रह सकती है। हरियाणा में रिलीज के पहले दिन ही लगभग सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउस फुल बताए जा रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.