पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएसजी के शो सात दिनों तक बुक, धारा 144 लागू की गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी द मैसेंजर के सभी शो पीवीआर सिनेमा में सात दिनों के लिए बुक हो गए हैं। पीवीआर के अलावा शहर के तीन अन्य सिनेमा घरों में भी शुक्रवार 13 फरवरी से फिल्म प्रदर्शित हो रही है। डीसी समीरपाल सरो ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दी है।
इसके तहत जुलूस और प्रदर्शन को भी बैन कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी संगठन प्रदर्शन या जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसके तहत लाठी, अस्त्र-शस्त्र या ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ अन्य हथियार लेकर घूमने पर प्रतिबंध है।

विवादों में रही फिल्म शुक्रवार से रिलीज हो रही है। पीवीआर में रोजाना 15 शो, एंजल मॉल सूर्या में छह शो, मित्तल मेगा मॉल में आठ से नौ शो और नवल सिनेमा में रोजाना छह शो दिखाए जाएंगे। पीवीआर के सात दिनों के सभी शो 15 लाख रुपए में बुक कर लिए गए हैं, इस दौरान सिर्फ बाबा के भक्त सिनेमा देख सकेंगे।