पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिश के चलते हुई बाउंसर की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर. पुरखास राठी गांव में गुरुवार देर रात एक बाउंसर की गांव के ही तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते तेजधार हथियार मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गुरुवार शाम ही गुड़गांव से गांव में आया था।

जानकारी के अनुसार गांव पुरखास राठी निवासी सुरजीत (24) गुरुवार शाम को गुडगांव से अपने घर आया था। वह रात करीब आठ बजे गांव के बस स्टैंड की तरफ घूमने के लिए घर से निकला था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि गांव की एक गली में सुरजीत घायल पड़ा हुआ है। परिजन वारदात की सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही सुरजीत ने दम तोड़ दिया। सुरजीत के सीने व सिर पर तेजधार से हमला किया गया है। सूचना मिलने पर एसएचओ गन्नौर अनिल कुमार व एएसआई सतबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट एकत्रित करवाए। वहीं मृतक के पिता दयानंद ने आरोपी लगाया है कि बेटे सुरजीत की हत्या गांव के ही रविंद्र, राममेहर, राजेंद्र व प्रदीप ने की है। इस वारदात को अंजाम देने में गांव कैलाना भगता व भोलू भी शामिल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
झगड़ा है हत्या का कारण
मृतक के पिता दयानंद ने बताया कि बेटे की हत्या रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। गांव पुरखास राठी निवासी आरोपी रविंद्र ने दुकान की हुई थी । सुरजीत उसकी दुकान पर सामान लेने गया तो उसका रविंद्र से कहासुनी हो गई थी और बाद में झगड़ा हो गया था। इस घटना के बाद रविंद्र ने बेटे सुरजीत को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में अब आरोपी ने रंजिश के चलते बेटे की साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।

तीन वर्ष पहले हुई थी शादी, पुत्र के सिर से उठा पिता का साया
सुरजीत की तीन वर्ष पहले संजू के साथ शादी हुई थी। जिससे उसे एक लड़का सोम है। घटना के बाद से पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरजीत की मां कृष्णा व पत्नी बार-बार संजू को याद कर बेहोश हो रही थी।
युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के युवकों व उनके साथियों पर आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार व एएसआई सतबीर की दो टीम बनाई गई है।''
- जीतेश, डीएसपी गन्नौर।
गांव पुरखास राठी में मृतक सुरजीत की मां कृष्ण देवी और पत्नी संजू विलाप करते हुए।