पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। रोहतक में नेपाली युवती के रेप मामले में हरियाणा महिला आयोग की टीम ने रोहतक पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले पर पुलिस का दावा है कि वह अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इस संबंध में जांच चल रही है, जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, उस लोकेशन के मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की निंदा होनी शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि रोहतक में बीते बुधवार को एक 28 वर्षीय नेपाली महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रेप के बाद गुप्तांगों में लोहे की राड़, कीलें, निरोध डाला गया था। इसी मामले में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। यह बहुत ही जघन्य अपराध है। उन्होंने दावा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। टीम ने पहले रोहतक के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की रिपोर्ट तलब की और दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महिला आयोग ने रोहतक की चिन्यौट कालोनी में जाकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की।
आगे की स्लाइड में पढ़े सीएम ने की निंदा तो कांग्रेस ने साधा अधिकारियों पर निशाना....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.