बहादुरगढ़ | सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कैथल में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जो हुआ वो ठीक नहीं था। उसकी टीस अभी भी दिल में है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हूटिंग करवाने वालों को विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। वो सीएम का नहीं, प्रदेश की जनता का अपमान था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। सांसद ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी की हार तो सिर्फ ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में पूरी फिल्म दिखाई देगी और तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। दीपेंद्र ने कार्यकर्तओं से जोर-शोर से प्रचार में जुट जाने को कहा।