चंडीगढ़/रोहतक. प्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्री सुविधा अगले साल 31 मार्च तक लागू हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट का ट्रायल सोमवार से रोहतक तहसील में शुरू होगा। ट्रायल प्रोजेक्ट के तहत इस काम में आने वाली प्रैक्टिकल प्रॉब्लम्स का अध्ययन कर उन्हें दूर करके 1 जनवरी से लागू करने पर विचार चल रहा है। इसका सॉफ्टवेयर लगभग तैयार हो चुका है।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि रजिस्ट्रियों में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी भी अब ई-स्टाम्प के रूप में ली जाएगी। रजिस्ट्रियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अफसरों से कहा कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी प्राप्त कर लें।
राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यह व्यवस्था
राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्य पहले ही एनीव्हेयर रजिस्ट्री अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्री के नाम से इस व्यवस्था को लागू कर चुके हैं। हरियाणा में अब भाजपा सरकार ने इसके लिए प्रयास शुरू किए हैं।