पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदमाशों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर, लोको पायलट घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत । दिल्ली-अम्बाला रेलवे मार्ग पर समालखा-दीवाना के बीच बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर लोगों ने पत्थर मारकर लोको पायलट को घायल कर दिया। साथ ही पत्थर लगने से ट्रेन के इंजन के शीशे भी टूट गए। ट्रेन के पानीपत पहुंचने पर पौने घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं घायल लोको पायलट भगवान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बांद्रा से चंडीगढ़ की बीच चलने वाली बांद्रा चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर करीब 1 बजकर 27 मिनट पर समालखा पहुंची। वहां से चलने पर ट्रेन जैसे ही दीवाना स्टेशन के पहले 72/19 फाटक के पास पहुंची तो वहां पर पहले से खड़े कुछ युवकों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। इसमें से एक पत्थर शीशा तोड़ते हुए ट्रेन के लोको पायलट भगवान सिंह के दाहिने कंधे के पास जा लगा। जिसके कारण उनका दाहिने कंधा पूरी तरह से सुन्न हो गया। साथी चालक रमेश कुमार मीणा इसकी जानकारी गार्ड को दी। गार्ड ने इस बारे में पानीपत रेलवे स्टेशन को जानकारी दी।

पानीपत पहुंचने पर घायल चालक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पानीपत से ट्रेन को दूसरे लोको पायलट लेकर गंतव्य की तरफ रवाना हुए। रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में आरपीएफ व जीआरपी में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई।