पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोनीपत. पानीपत में प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इससे जहां सोनीपत में बनने जा रहे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी (सीपेट) संस्थान से प्लास्टिक तकनीकी इंजीनियर की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, वहीं औद्योगिक नगरी पानीपत का विकास होगा।
सीपेट के नए भवन का उद्घाटन करने मुरथल विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय कैमिकल एवं फर्टिलाइजर राज्यमंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने जमीन देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्क को विकसित करने के लिए मंत्रालय से जो भी सहयोग चाहिए, वह दिया जाएगा। सीएम ने केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर जमीन देने की घोषणा की है। प्लास्टिक पार्क पानीपत रिफाइनरी के आसपास बनाने का प्रस्ताव है।
यूजी, पीजी के साथ रिसर्च भी
केंद्रीय राज्यमंत्री जेना ने कहा कि सोनीपत का सीपेट संस्थान डिप्लोमा तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसमें यूजी, पीजी और रिसर्च का कार्य भी होगा। जो आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। संस्थान में हरियाणा के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रयासों के कारण ही प्रदेश की विकास दर 9.4 प्रतिशत हुई है, जो देश की विकास दर से अधिक है।
क्या है प्लास्टिक पार्क
सरकार एक निश्चित जमीन पर प्लास्टिक उद्योग से जुड़ी औद्योगिक ईकाइयों को स्थापित करने के लिए भूमि प्रदान करती है और इससे जुड़े कच्चे माल, बिजली और प्लास्टिक कंपनियों के लिए योजानाएं बनाकर औद्योगिक विकास का मौका प्रदान करती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.