पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक। हरियाणा के रोहतक में कुछ दिनों पहले गैंगरेप की शिकार बनी नेपाली मूल की लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। आज इस मामले में रोहतक कोर्ट में हुए ट्रायल के बाद पुलिस ने इनके चेहरों से नकाब हटा दिया और फारेंसिक टीम इन सभी आरोपियों को उस जगह शिनाख्त के लिए लेकर गई, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।
गौरतलब है कि बलात्कार का शिकार हुई नेपाली युवती 1 फरवरी को लापता हुई थी और 4 फरवरी को रोहतक के बहुअकबरपुर गांव के एक खेत में पुलिस ने नग्न अवस्था में लड़की का शव बरामद किया था। बाद में हुए पोस्टमार्टम में करने वाले टीम ने पीड़िता के शरीर में 16 सेंटीमीटर एस्बेस्टस शीट निकाली थी। डॉक्टरों का कहना था कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट के अंदर एक कंडोम भी छोड़े गए थे। पीड़िता के शरीर पर चोट के कुल नौ निशान मिले हैं। उसके सिर को किसी भारी पत्थर से तोड़ने की कोशिश भी की गई थी। जांघों और शरीर पर खरोच के कई निशान मिले हैं, जिससे पता चला कि उसके साथ रेप हुआ था, क्योंकि पीड़िता का गर्भाशय और आंत फटी हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा मामला नहीं देखा था। इस बीच, रोहतक पुलिस ने इस मामले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन्ही आरोपियों को आज बेनकाब किया गया है। इन आठ आरोपियों ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल है। सभी आरोपी रोहतक के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम राजेश, सरवार, मनबीर, प्रमोद, सुनील, पवन, सुनील उर्फ मढ्ढा और संतोष नेपाली बताए जा रहे हैं। एक आरोपी सोमबीर जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था, उसने जहर खाकर जान दे दी है।
इलाज के लिए नेपाल से रोहतक आई थी पीड़िता
पुलिस का कहना है कि युवती नेपाल की रहने वाली थी और मंदबुद्धि थी। अपना मानसिक इलाज कराने के लिए वह अपनी बहन के पास रोहतक आई थी। उकी बहन रोहतक की चिन्योट कॉलोीनी में रहती है।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य फोटो................
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.