(गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर टूटा पड़ा फुटपाथ।)
पानीपत। गोहाना रोड ओवरब्रिज के दोनों तरफ बने फुटपाथ खस्ताहाल व सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ब्रिज के दोनों तरफ की सड़क भी टूटी-फूटी होने के साथ-साथ यहां पर हर समय पानी जमा रहता है। क्षेत्रवासी दुकानदारों की मानें तो वे इस बारे में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
रोलिंग भी टूटी
ब्रिज के दोनों तरफ बने फुटपाथ बहुत खस्ताहाल हो चुके हैं। जगह-जगह गड्ढे होने व स्लैब टूटने से पैदल व साइकिल चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। इसके अलावा ब्रिज पर बनी रेलिंग भी कई जगह से टूटी हुई है। शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। खस्ताहाल फुटपाथ व सड़क पर गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
दुकानदारी हो गई चौपट
^ब्रिज के साथ वाली सड़क पर हमारी गाड़ी रिपेयर की दुकान है। सड़क खस्ताहाल होने के कारण दुकानदारी चौपट हो गई है। दुकान के सामने हमेशा ही पानी जमा रहता है। गाड़ी कहां पर खड़ी कर रिपेयर करें। बरसाती सीजन में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी जमा रहने से बदबू आती रहती है। ग्राहक बहुत ही कम आते हैं।
- कादर खान, दुकानदार, गोहाना रोड।
^मैं महिंद्रा पिक अप गाड़ी चलाता हूंं। रोजाना गोहाना रोड ओवरब्रिज से गुजरना होता है। ब्रिज की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई बार दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा हूं। फुटपाथ की तो हालत बहुत खस्ता है।
- बलदेव राज, ड्राइवर, किशनपुरा।
^गोहाना रोड ओवरब्रिज की देख-रेख का जिम्मा पहले एनएचएआई के अधीन था। पीडब्ल्यूडी के अंडर में कुछ ही समय पहले ब्रिज की देख-रेख का जिम्मा मिला है। जल्द ही इसकी मरम्मत के लिए कदम उठाए जाएंगे।
- एचएन सिंगला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, पानीपत।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...