पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टूटा खंभा नहीं बदलवाने पर किसानों ने रोका रास्ता, बिजली सप्लाई ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कंपनी के वाहनों से टूटा खंभा।)
समालखा। वाहनों की टक्कर लगने पर खंभा टूटने से खेतों की बिजली सप्लाई प्रभावित होने पर गुस्साए गांव पट्टीकल्याणा के किसानों ने मंगलवार सुबह जीटी रोड से बहुराष्ट्रीय कंपनी जाने वाले रास्ते को रोक दिया। इस कारण कंपनी में जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। मामला सुबह 9 बजे का है। पता लगने पर कंपनी की तरफ से पहुंचे अधिकारियों ने शाम तक टूटा खंभा लगवाकर बिजली सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया तो किसान रास्ते से हटे।
जीटी रोड से कंपनी तक जाने वाले रास्ते पर डटे पट्टीकल्याणा वासी किसान सोमदत्त, सुरेंद्र छौक्कर, कंवरपाल, रामनिवास, संतलाल, रामफल, कुलदीप, संदीप ने बताया कि उनके गांव की खेतों वाली बिजली सप्लाई लाइन 220 केवीए समालखा से आती है।
जो गांधी निधि स्मारक आश्रम के सामने जीटी रोड से बहुराष्ट्रीय कंपनी जाने वाले रास्ते के ऊपर से होकर गुजरती है। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले कंपनी जाने वाले किसी वाहन ने खंभे को टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद से उनके खेतों की बिजली सप्लाई ठप है। इससे धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि चार दिनों से खंभा लगाने को लेकर कंपनी व विभाग के अधिकारी आश्वासन दे रहे थे। इस कारण मजबूरन उन्हें ऐसा करना पड़ा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...