पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pressure To Compromise The Suspended Sub inspector Arrested

समझौता करने का दबाव बना रही निलंबित सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत। रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबत महिला सब इंस्पेक्टर कई लोगों के साथ मिलकर समझौता ना करने पर आपराधिक साजिश रचने, धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सब इंस्पेक्टर मुनेश व एक अन्य आरोपी तिलकराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाकर इन्हें कोर्ट में पेश किया और फिर कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि सेक्टर 25 पार्ट 2 में मां मोटर्स वर्कशॉप के संचालक विक्रांत ने बताया था कि उसकी साली आर्य कन्या स्कूल में पढ़ती है। बीबीएमबी कॉलोनी में रहने वाले मनदीप की बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि मनदीप विक्रांत की साली को आते-जाते तंग कर रहा था। 27 सितंबर 2014 को विक्रांत अपने दोस्त अक्षय के साथ गाड़ी में बैठकर बीबीएमबी कॉलोनी में मनदीप के घर शिकायत करने पहुंचा। इस पर मनदीप ने अपने साथी सोनू, अमरजीत के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। विक्रांत के सिर में रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में विक्रांत को प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया गया। सेक्टर 29 चौकी पुलिस ने धारा 148, 149, 323,341, 506 के तहत मनदीप और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में मामले में विक्रांत ने आरोप लगाए की मामले में कार्रवाई की एवज में तत्कालीन चौकी इंचार्ज मुनेश ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। विक्रांत ने इसकी शिकायत एसपी को दी। 12 नवंबर को एसपी बालन ने सब इंस्पेक्टर मुनेश को पद से निलंबित कर दिया था।

18 दिसंबर 2014 को विक्रांत ने फिर शहर पुलिस को शिकायत दी कि मुनेश उसके कांस्टेबल पति आशीष ने कई साथियों के साथ उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और समझौता करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने एसपी से मिलाने की बात कहकर फर्जी कागजात तैयार कराकर समझौता कराने के लिए उसका अपहरण कर लिया। जब साइन नहीं किए तो जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने धमकी भरे फोन रिकॉर्ड कर लिए। सिटी पुलिस ने मुनेश, आशीष, वेदपाल, महाबीर, राजू, सोनू, टीटू 4 अन्य के खिलाफ 365, 327, 465, 467, 471, 506, 120-बी के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर मुनेश और एक आरोपी गीता कॉलोनी निवासी तिलकराज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।