पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Previously Explained, Then Sit Clad In Helmets,

पहले समझाया, फिर हेलमेट पहनाकर बैठाया, बताए ट्राफिक रूल्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। यातायात नियमों की उल्लंघना कर बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालकों को रोक कर पहले जागरूक किया। इसके बाद उन्हें नया हेलमेट देकर बाइक पर बैठाया। ट्रैफिक पुलिस और शहर के युवाओं ने मिलकर जीटी रोड पर जागरूकता के लिए हेलमेट पहन बाइक जागरूकता रैली भी निकाली। स्काईलार्क के बाहर शुभारंभ कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम मुख्य अतिथि रहे, गुरु मां, स्वामी कमल वैष्णो रामानंदी विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
जागरूकता रैली से पहले स्काईलार्क के बाहर कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि खुद की सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों को जागरूक होना चाहिए। हेलमेट भी आईएसआई प्रमाणित हो। दुर्घटना होने पर हेलमेट सिर की सुरक्षा करेगा। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है।

खून सड़क पर बहाने के लिए नहीं, देश रक्षा के लिए

डीएसपी ने कहा कि खून सड़क पर बहाने के लिए नहीं, बल्कि देश की रक्षा और सेवा में इसे इस्तेमाल करें। गुरु मां ने कहा कि हर इंसान में उसके परिवार वाले पूरी दुनिया देखते हैं। यातायात नियमों की उल्लंघना करके खुद की जान तो जोखिम में डालते ही हैं, साथ ही परिवार वालों को भी दर्द पहुंचाते हैं।

अपनों को खोने का दर्द क्या होता है, यह सड़क हादसों में जान गवां चुके लोगों के परिवार वालों से पूछो। कार्यक्रम आयोजन में चांद चौधरी, इरफान अली, अमित स्वामी, अरविंद कुमार ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विपिन शर्मा, ओमबीर पंवार, सुलेख चंद जैन, राकेश शर्मा, राजेंद्र रतन, सुपरिया रतन, हाफिज मेहमूद, डाॅ. देवेंद्र नरुला, लेखराज जताना, ओमबीर पंवार मौजूद रहे।
दुपहिया वाहन चालकों को नसीहत दी
कार्यक्रम के दौरान जीटी रोड पर बिना हेलमेट पहने जा रहे दुपहिया वाहन चालकों को रुकवाया गया। उन्हें हेलमेट पहनकर चलने की नसीहत दी गई। बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को डीएसपी आत्माराम और गुरु मां ने हेलमेट पहनाए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की दस राइडर पर पुलिस कर्मचारियों और अनेक युवाओं ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों पर जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। स्काईलार्क से होते हुए रैली लालबत्ती, गोहाना मोड़ से यू-टर्न लेकर वापस स्काईलार्क पर पहुंची।
(फोटो- स्काईलार्क केे बाहर ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालक को हेलमेट पहनातीं गुरु मां स्वामी कमल वैष्णों रामानंदी आैर ट्रैफिक डीएसपी आत्माराम।)