पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 दिन बाद 45 मिनट में 30 एमएम बारिश से उमस खत्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. सप्ताह भर से भारी उमस झेल रहे लोगों को मंगलवार शाम जबरदस्त राहत मिली। शाम करीब सवा सात बजे लगभग पूरे जिले में तेज बारिश हुई। पौने घंटे में तेज हवा के साथ 30 एमएम बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला छह अगस्त तक बना रहेगा। इस दौरान एक अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। हमेशा की तरह आधे घंटे की बरसात में शहर का ज्यादातर हिस्सा पानी से घिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मानसून की सक्रिय रेखा ने फिरोजपुर, करनाल, पानीपत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से से होते हुए इलाहाबाद को पार किया। इसके चलते उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपर एअर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर चार अगस्त तक तो रहेगा। आगे छह अगस्त तक रुक-रुक बारिश होती रहेगी।


सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश : पानीपत में पिछले पांच सालों से जुलाई माह सूखा गुजर रहा है। २००८ से लेकर अब तक हर साल पानीपत में सामान्य यानी १९५ एमएम से काफी कम बरसात हो रही है। इस दौरान २०१० अकेला ऐसा साल गुजरा, जिसमें तकरीबन सामान्य बारिश हुई थी।

हालांकि आंकड़ों के मुताबिक यह भी १२ प्रतिशत कम रही। इस साल (२०१३) जुलाई में एक बार फिर अब तक करीब ५० प्रतिशत कम बारिश हुई। मंगलवार शाम हुई बारिश से यह कमी थोड़ी बहुत पूरी हो जाएगी, मगर महीना पूरा होने में सिर्फ एक दिन बचा इसलिए यह पूरे जुलाई की भरपाई नहीं कर सकेगी। औसत से कम बारिश होने से आमजन से लेकर किसान तक परेशान हैं।

पांच साल में हुई बारिश, वर्ष एमएम सामान्य से कम

2008 137 26 प्रतिशत
2009 73.2 60 प्रतिशत
2010 163 12 प्रतिशत
2011 13.6 92 प्रतिशत
2012 42.5 76 प्रतिशत