पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rs 2.50 Hike In Petrol Prices, The Government Increased VAT

हरियाणा में पेट्रोल 2.50 रुपए महंगा, सरकार ने बढ़ाया वैट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत। हरियाणा में पेट्रोल के दाम 2.50 रुपए तक बढ़ सकते हैं। यह इजाफा हरियाणा सरकार द्वारा 5 प्रतिशत वैट बढ़ोतरी के कारण होने वाला है। आज चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के मंत्रियों की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

वैट में बढ़ोतरी से अब पानीपत में पेट्रोल के दाम 59.28 रुपए हो जाएंगे। अभी पेट्रोल के दाम 57.28 रुपए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिर रहे कच्चे तेल के दाम के कारण कुछ ही दिन पहले पेट्रोल के दामों में घटोतरी की गई थी।

इस बढ़ोतरी को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने वापिस लेने के लिए कहा है। वहीं कांग्रेस के नेता अशोक तंवर ने भी इस बढ़ोतरी को गलत बताया है।