पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहां पुलिस में कारपेंटर रहे पिता उसी जिले की कप्तान बनी बेटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद। 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी संगीता रानी को जन्मदिन के 11 दिन पहले ही तोहफा मिल रहा है। सोमवार को वह फतेहाबाद की पुलिस कप्तान (एसपी) बनने जा रही है। खास बात यह है कि उनके पिता धर्मपाल फतेहाबाद पुलिस में ही कारपेंटर थे।
20 फरवरी 1980 को जन्मी संगीता 20 दिसंबर 2010 को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुई। उन्होंने एमफिल के बाद सिविल सर्विसेस (यूपीएससी) की परीक्षा पास की। भिवानी निवासी संगीता ने यूपीएससी में 651वां रैंक हासिल किया। उन्होंने हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 11 माह की ट्रेनिंग की।
वे पुलिस सेवा के लिए अन्य राज्य को भी चुन सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपने राज्य के लोगों की सेवा के लिए हरियाणा कॉडर ही चुना। इससे पहले वे वेस्ट गुड़गांव में डिप्टी पुलिस कमिश्नर थीं। वह रेवाड़ी और गुड़गांव में एएसपी के पद पर भी रह चुकी हैं।
प्राथमिकता : लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना। उनका मानना है कि माहौल सुरक्षित होगा तभी लोग लड़कियों को अपने सपने पूरे करने का मौका देंगे।