पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सबइंस्पेक्टर के साथ मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत.दीवाना गांव में पत्नी के साथ मारपीट के आरोपी पति को गिरफ्तार करने पहुंचे एसआई के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। साथ ही सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ दी। घायल एसआई को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि पत्नी के साथ मारपीट करने का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। घटना बुधवार रात की है। नरेंद्र निवासी खानपुर कलां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि राजबीर के साथ उन्होंने अपनी लड़की पिंकी की शादी की थी। राजबीर लंबे समय से पिंकी के साथ मारपीट कर रहा था। वे बुधवार को गांव आए थे। इसी समय राजबीर ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी गाड़ी तोड़ दी।

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थाना चांदनी बाग में तैनात एसआई सुनील कुमार और हवलदार रविंद्र के साथ दीवाना गांव में आरोपी राजवीर ने मारपीट की, इस दौरान एसआई की वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही ईंट उठाकर उन पर वार किया। इससे एसआई सुनील कुमार घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।