पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मॉडल स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़, बचाने आए युवक का 11 बदमाशों ने सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- पूरी घटना का कैरीकेचर ।
पानीपत. दो बदमाश 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे युवक ने विरोध किया तो उसका सिर फोड़कर फरार हो गए। युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा लालबत्ती चौक के पास स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ती है। इन बदमाशों ने इससे पहले स्कूल परिसर में एक अन्य छात्रा को थप्पड़ भी मारा था।

हरि नगर की 12वीं कक्षा की छात्रा दोपहर बाद 12:30 बजे के करीब स्कूल से निकलकर लालबत्ती चौक की ओर जा रही थी। स्कूल के गेट से पीछा कर रहे दो लड़कों ने रिलायंस शोरूम के पास छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा विरोध कर रही थी। लेबर कोर्ट में लिपिक सिद्धार्थ नगर का कुलदीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ जा रहा था।

दोनों कॉलोनियां सिद्धार्थ नगर और हरि नगर साथ-साथ हैं। कुलदीप ने छात्रा को पहचान लिया। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया और लड़कों से उलझ गया। इतने में बदमाशों के 9 और दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। सब ने मिलकर कुलदीप की धुनाई की और सिर फोड़कर भाग गए।
सिवाह का रहने वाला है आरोपी, बदमाशी के कारण स्कूल से निकाल दिया गया था
कुलदीप का हालचाल जानने छात्रा अपनी सहेली के साथ सामान्य अस्पताल पहुंची। छात्रा ने कुलदीप को बताया कि इससे पहले लड़कों ने स्कूल परिसर में भी छात्रा को थप्पड़ मारा था। बताया जा रहा है उस छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया था। छात्रा ने यह भी बताया कि छेड़छाड़ करने वाले में एक युवक सिवाह का था, जो पहले इसी स्कूल में पढ़ता था। बदमाशी की वजह से उसका नाम काट दिया गया।
बदमाशों से सहमी, दो आरोपियों को जानती है
कुलदीप ने बताया कि छात्रा पुलिस को बयान देने को तैयार है, लेकिन वह बदमाशों से सहमी हुई है। छेड़छाड़ में शामिल दूसरे युवक को भी वह पहचानती है। कुलदीप के मुताबिक मंगलवार को छात्रा बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत देने भी गई थी, लेकिन वहां से लौट गई। इस बारे में मॉडल संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। वहीं, कुलदीप का बयान लेने वाले बस अड्‌डा चौकी पुलिस के एएसआई सेठपाल ने बताया कि युवक ने सिर्फ मारपीट की शिकायत दी है। कार्रवाई की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, इमरजेंसी में परिजनों को मैसेज पहुंचाएगा आईसिक्योर एप..