पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनीपत की छोरी ने जीता सोना, झज्जर का छोरा लाया चांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियन गेम्स में डिस्कस थ्रो करती सीमा अांतिल पूनिया।
एजेंसी | इंचियोन. सोनीपत के मुरथल गांव की सीमा अांतिल पूनिया ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो में 61.03 मी. की दूरी नापकर भारत को इंचियोन एशियन गेम्स में सोमवार को एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण और ओवरऑल पांचवा स्वर्ण दिलाया। सीमा को सुनहरी सफलता मिली लेकिन उनसे ज्यादा अनुभवी कृष्णा पूनिया चौथे स्थान पर रहीं।

सीमा ने चौथे प्रयास में 61.03 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका जो उन्हें स्वर्ण दिला गया। चीन की जियाओजिन लू 59.35 मी. को रजत और चीन की ही जियान तान 59.03 को कांस्य पदक मिला। चौथे स्थान पर रही कृष्णा पूनिया 55.57 मीटर थ्रो कर सकीं।
सीमा की उपलब्धियां
-वर्ल्ड चैंपियनशिप 2002 (जैमेका) में कांस्य पदक
- कॉमनवेल्थ 2006 (ऑस्ट्रेलिया) में रजत पदक
- कॉमनवेल्थ 2010 (दिल्ली) में कांस्य पदक
- कॉमनवेल्थ 2014 (ग्लास्गो) में रजत पद
हरियाणा सरकार ने 2006 में भीम अवॉर्ड से नवाजा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, गोल्ड से चूक गए झज्जर बजरंग....