झज्जर. दैनिक भास्कर की मुहिम "एक पेड़-एक जिंदगी' में बुधवार को
किक्रेटर
वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर आरती ने कहा की उन्हें प्रकृति से लगाव है और समय-समय पर पौधे लगाती रहती हैं। उन्होंने भास्कर की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा की दैनिक भास्कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भली-भांति कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों की समाज को आवश्यकता है। उन्होंने लोगों के प्रति संदेश में कहा कि वे इस मुहिम में केवल शामिल ही न हों बल्कि अन्य लोगों को भी पौधे रोपकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर भास्कर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भी इस मुहिम के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएंगे। कैंपेन के दौरान सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रिसिंपल धीरेंद्र सिंह, पीआरओ पल्लवी, डायरेक्टर ऋतु खन्ना, फिटनेस ट्रेनर निशांत मौजूद रहे।