पानीपत. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच हुआ जमीन का सौदा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में अहम मुद्दा बन सकता है। हाल में सीएनएन-आईबीएन और लोकनीति व सीएसडीएस के सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है।
सर्वे के दौरान जो सवाल पूछे गए थे, उनमें से एक था-क्या आप राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ डील से जुड़े मामले के बारे में जानते हैं? इसके जवाब में 34 फीसदी लोगों ने हां कहा। शेष 66 फीसदी लोग या तो इस बारे में जानते नहीं या कुछ कहना नहीं चाहते। वाड्रा-डीएलएफ डील की जानकारी रखने वाले 34 फीसदी लोगों में से 85 फीसदी का मानना है कि इस मामले में हुड्डा सरकार ने वाड्रा की मदद की जबकि 9 फीसदी लोग इससे सहमत नहीं है। 6 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो स्पष्ट राय नहीं रखते।
इन दो सर्वे में हरियाणा में जातिगत आधार पर आरक्षण दिए जाने को भी सवालों में शामिल किया गया था। इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को राज्य में 10 लोकसभा सीटों में से सात सीटें मिल सकती है। सत्तारूढ़ कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी और नील्सन के सर्वे में भी भाजपा-हजकां को सात सीटें मिलने का अनुमान जताया गया।
लोगों से पूछा गया कि वो विधानसभा चुनाव में किसे वोट देना पसंद करेंगे तो ज्यादातर लोगों ने कांग्रेस का नाम लिया और पूछा गया कि 2014 में किसे प्रधानमंत्री देखना पसंद करते हैं तो 32% लोगों ने
नरेंद्र मोदी का नाम लिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....