पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारायणगढ़ में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, रेस्टोरेंट में चल रहा था धंधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणगढ़ (अंबाला)। अंबाला के नारायणगढ़ कस्बे में पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापामारी करके सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। शुक्रवार दोपहर को एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में एक छात्रा, तीन महिलाओं और रेस्टोरेंट मालिक समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृति का धंधा करने और कराने के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय ने युवकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में और महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया है।

एसपी शमशेर सिंह एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिन से हुसैनी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापामारी की। कमरे में एक छात्रा सहित तीन महिलाएं ग्राहक विजय कुमार निवासी जगाधरी, बलजिंद्र सिंह निवासी नारायणगढ़ रेस्टोरेंट मालिक राजन मौजूद थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से यहां वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। पुलिस को इस बारे में कई बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परेशान पड़ोसियों ने एसीपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसीपी शमशेर सिंह ने शुक्रवार को रेस्टोरेंट पर रेड कर दी।