पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • So Crowded That The Wife, Children Can Not Climb,

भीड़ इतनी कि पत्नी, बच्चे चढ़ नहीं सके, लोगों ने गिरने से बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | अमृतसर से कटिहार जा रही 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पानीपत रेलवे स्टेशन पर मां व दो बच्चे गिर गए। सभी को चोटें आ गईं। गनीमत यह रही की महिला को यात्रियों ने खींच लिया, नहीं तो वह फुटपाथ व ट्रेन के बीच फंस जाती। घटना गुरुवार दोपहर 2:10 बजे की है।
पानीपत से पटना जा रहे राम खिलावन ने बताया कि पत्नी सरिता व दो बच्चों के साथ पानीपत पहुंचा था। साथ में 4 ड्रम व तीन बैग भी थे। कुली ने सामान रेहड़ी पर लाद रखा था। उसने व कुली ने जैसे-तैसे एक बैग व दो ड्रम सवारियों के सिरों के ऊपर से फेंककर अंदर पहुंचा भी दिए। इतने में पत्नी सरिता भी जैसे-तैसे चढ़ गई। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी। स्टेशन पर दो ड्रम, दो बैग, तीनों बच्चे नीचे ही रह गए।
ट्रेन चल रही थी, सरिता ने बच्चों को अंदर खींचना चाहा, लेकिन दोनों बच्चे गिर गए और सरिता भी गिर गई। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर पड़े तीनों मां-बेटों को रौंदते हुए चढ़ रहे थे। दो-चार यात्रियों ने सरिता को खींच लिया, नहीं तो सरिता ट्रेन व फुटपाथ के बीच खाई में चली आती। ट्रेन आगे निकल गई और महिला का पति नीचे नहीं उतर सका।
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...