मतलौडा. मतलौडा में राजकीय कन्या कॉलेज के निर्माण के लिए सोमवार को गांव की सरपंच अशोक देशवाल के आवास पर क्षेत्र के 36 गांवों के सरपंचों, समिति सदस्यों व जिला पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को 15 सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चंडीगढ़ में मिलेगा और लोकसभा चुनाव से पहले कॉलेज की आधारशिला रखने की मांग की जाएगी। ताकि चुनाव आचार संहिता के कारण कॉलेज का निर्माण अटक न जाए। इसकी अध्यक्षता करते हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक देशवाल ने कहा कि पहले भी कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम तीन बार रद्द हो चुका है।